लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:25 IST

Open in App

शिलांग, 25 नवंबर मेघालय विधानसभा में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर राज्य में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

संगमा ने कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होने का फैसला ‘‘पूरे विश्लेषण के बाद किया गया है कि कैसे बेहतर तरीके से लोगों की सेवा की जा सकती है।’’

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जनता, राज्य और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पूरी विनम्रता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ यह फैसला लिया गया।’’

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका देते हुए उन्होंने बुधवार देर रात तृणमूल में शामिल होने का फैसला किया था। कांग्रेस से अलग हुए विधायकों के समूह ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष मेतबा लिंगदोह को तृणमूल में शामिल होने वाले विधायकों की सूची सौंपी और उनके फैसले के बारे में उन्हें बताया।

यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए काफी प्रोत्साहित करने वाला है जो अपने राज्य से बाहर पार्टी का विस्तार करने की कोशिश कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन