लाइव न्यूज़ :

मजूदरी के लिये पंजाब ले जाए जा रहे 12 बच्चे छुड़ाए गए, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:42 IST

Open in App

लखनऊ, एक जुलाई बिहार से मजदूरी के लिये पंजाब ले जाये जा रहे 12 बच्चों को लखनऊ पुलिस ने चिनहट के पास एक बस से बरामद किया और मानव तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मजदूरी के लिये पंजाब ले जाये जाने वाले इन बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) कासिम आब्दी ने 'भाषा' को बताया कि बुधवार शाम चिनहट इलाके में एक बस की तलाशी के दौरान 12 नाबालिग बच्चे मिले। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इन बच्चों को बिहार के पूर्णिया जिले के आसपास के गांवों से मजदूरी के लिये पंजाब ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बच्चों को ले जाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आब्दी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गुल्फराज, मोहम्मद नस्तक, मोहम्मद शहनवाज, शाहिल और शाकिर शामिल हैं । ये सभी बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं ।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को मजिस्ट्रेट की अनुमति से फिलहाल पारा क्षेत्र के बाल संरक्षण गृह में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट