लाइव न्यूज़ :

दो दिवसीय वाराणसी सम्मेलन में भाग लेंगे भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री, नौ उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 12, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश में सोमवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय वाराणसी सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री और नौ उप मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे, जिसमें सुशासन से जुड़े व्यापक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के जरिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ''अन्य राज्यों से सीखने और प्रगति करने में मदद मिलेगी और उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को पेश करने का भी अवसर मिलेगा।''

सिंह ने कहा कि ''मुख्यमंत्री परिषद'' में असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी के मध्य में स्थित महत्वाकांक्षी काशी विश्वनाथ गलियारे को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को समर्पित करेंगे। इस विशाल परियोजना से वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बयान के मुताबिक, काशी विश्वनाथ गलियारे को जनता को समर्पित करने के बाद सम्मेलन की शुरुआत होगी। इस तरह का सम्मेलन पहली बार वाराणसी में आयोजित होने वाला है, जिसके उद्घाटन सत्र को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

क्रिकेटIPL Auction 2026: नीलामी में आज बिकने वाले 5 टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए सूची

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेटIPL 2026 Auction: सीएसके ने ढूंढ लिया जडेजा का रिप्लेसमेंट, IPL ऑक्शन के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर

क्रिकेटIPL Auction 2026: बेस प्राइस 30 लाख और बिके 14.20 करोड़, कौन हैं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर