लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड​​-19 के 12 मामले आए

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:15 IST

Open in App

कोहिमा, 10 अप्रैल नगालैंड में शनिवार को 12 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड​​-19 के मामले बढ़कर 12,400 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 157 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 11,990 लोग बीमारी से उबर चुके हैं, 91 मरीज संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं और 162 अन्य राज्यों में चले गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री एस पी फोम ने ट्वीट किया कि आज कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. डेनिस हैंगसिंग ने दैनिक कोविड-19 बुलेटिन में कहा कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 96.67 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1.38 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगालैंड में शनिवार तक 80,942 व्यक्तियों को कोविड-19 टीके की कुल 1,09,286 खुराकें दी गई हैं। टीका लगाने वालों में से किसी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा।

इस बीच, नगालैंड में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद, राज्य सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से एक संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल