लाइव न्यूज़ :

दो मंत्रियों समेत बंगाल के 12 विधायक शुक्रवार को लेंगे शपथ

By भाषा | Updated: May 27, 2021 14:47 IST

Open in App

कोलकाता, 27 मई मंत्री ब्रत्य बसु और रथिन घोष समेत 12 विधायक शुक्रवार को राज्य विधानसभा में शपथ ग्रहण करेंगे।

पश्चिम बंगाल सरकार के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

बसु और घोष कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे, जिसके कारण राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें 10 मई को मंत्रियों के तौर पर डिजिटल माध्यम से शपथ ग्रहण कराई थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बसु को नई सरकार में शिक्षा मंत्री बनाया है और घोष को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि तृणमूल कांग्रेस की मानिकचक से विधायक सावित्री मित्रा और भगवानगोला से विधायक इदरीस अली भी शपथ ग्रहण करेंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का कोविड-19 संबंधी उपचार चल रहा था, लेकिन अब वे संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

सूत्र ने बताया कि अध्यक्ष बिमान बनर्जी तृणमूल विधायक साहिना मुमताज खान (नौदा), मृत्युंजय मुर्मू (रायपुर), स्वाति खंदकर (चांदीताला) और प्रदीप बर्मा (जलपाईगुड़ी) को भी शपथ दिलाएंगे।

भाजपा विधायक अरूप कुमार दास (कांथि दक्षिण), श्रीरूपा मित्रा चौधरी (इंग्लिश बाजार), सत्येंद्र नाथ रॉय (गंगारामपुर) और तन्मय घोष (बिष्णुपुर) भी शपथ लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब