लाइव न्यूज़ :

पुरी में फर्जी आरटीपीसीआर प्रमाण-पत्र गिरोह चलाने के मामले में 12 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 11, 2021 15:52 IST

Open in App

पुरी, 11 सितंबर पुरी पुलिस ने फर्जी आरटीपीसीआर प्रमाण-पत्र रैकेट चलाने के संबंध में तीन मामले दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए लोगों को फर्जी प्रमाण-पत्र मुहैया कराने के आरोप हैं।

पुलिस ने बताया कि एक पखवाड़े के भीतर शहर में इस तरह के दो मामले सिंघद्वार पुलिस थाने में और एक अन्य मामला कुंभरपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज किये गए हैं।

फर्जी आरटीपीसीआर प्रमाण-पत्र दिखाकर कुछ श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में प्रवेश की कोशिश की जानकारी के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि सिंघद्वार पुलिस थाने ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो मध्य प्रदेश के और बाकी पुरी कस्बे के हैं। एक अन्य आरोपी फरार है।

वहीं कुंभरपाड़ा पुलिस थाने ने फर्जी आरटीपीसीआर प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल करने वाले एक श्रद्धालु समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरे मामले में सिंधद्वार पुलिस थाने ने एक श्रद्धालु समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए अपनी यात्रा से 96 घंटे के भीतर का कोविड-19 निगेटिव आरटीपीसीआर प्रमाण-पत्र या टीकाकरण का अंतिम प्रमाण-पत्र पेश करना अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो