लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,967 नये मामले, 53 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:53 IST

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,967 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,26,584 हो गई है। साथ ही, 53 और मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी के चलते अबतक 3204 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 76,641 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में सोमवार को अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक 11967 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,584 हो गई है।

इस बीच, राज्य में सप्ताहांत कर्फ्यू के बाद सोमवार से तीन मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत राज्यभर में कुछ छूट के साथ सरकार ने रविवार रात से लॉकडाउन लगाया है।

सोमवार को सड़कों पर यातयात सामान्य दिखाई दिया। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में जयपुर में 2011, जोधपुर में 1641, कोटा में 1307, उदयपुर में 702, भीलवाड़ा में 550, अजमेर 403, बीकानेर में 401, धौलपुर में 399, चित्तोडगढ़ में 280, सीकर में 248, डूंगरपुर में 243, राजसमंद में 242, सिरोही में 202 नये मरीज सामने आये।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सोमवार को 2408 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,46,739 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में जोधपुर में 13, जयपुर में 11, उदयपुर में आठ, कोटा में छह, बीकानेर में तीन, भरतपुर-नागौर-पाली-झालावाड़ में दो-दो, अजमेर, भीलवाड़ा, करौली, राजसमंद में एक-एक और मरीज की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह