लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,193 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 अगस्त ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,193 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,92,375 हो गई। वहीं, 60 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,757 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के 1,193 नए मामलों में से 695 मामले पृथकवास केंद्रों से मिले जबकि बाकी मामलों का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद चला।

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 425 नए मामले सामने आए। इसके बाद कटक में 161 मरीज मिले। कालाहांडी और सुबर्णपुर में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

अधिकारी ने बताया कि बारगढ़ में संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कटक में 11 और बोलांगीर में छह लोगों की मौत हुई। अंगुल, जगतसिंहपुर और सम्बलपुर में पांच-पांच, देवगढ़ में चार और ढेंकनाल और जाजपुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य में 10,809 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 9,74,756 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण दर 5.87 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र सरकार ने संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर कार्यबल गठित करने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!