लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के 1192 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची डेढ़ लाख के पार

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:41 IST

दिल्ली सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1,50,652 है जिनमें से 11,366 उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों में से 5,882 लोगों का उनके घर में ही इलाज चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,192 नये मरीज सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है। गत 24 घंटे में कोविड-19 से 11 लोगों की मौत हो गयी।

नई दिल्लीः दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,192 नये मरीज सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में कोविड-19 से 11 लोगों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर कुल मृतकों की संख्या 4,178 हो गई है। 

बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में 5,721 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर/सीबीनैट/ट्रूनैट विधि से की गई जबकि 9,324 नमूनों की जांच त्वरित एंटीजन किट से की गई। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कुल 15,045 जांच की गयी, यह सप्ताह दिवस में होने वाली करीब 20,000 जांचों के मुकाबले कम है। 

बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुल 15,356 जांच की गयी। अभी तक कुल 12,73,140 जांच हुयी हैं। बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार तक प्रति 10 लाख आबादी पर 67,007 जांच हुयी हैं। शुक्रवार को संक्रमण के नए मामले आने की दर 7.92 प्रतिशत जबकि मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर 89.68 प्रतिशत है। 

दिल्ली सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1,50,652 है जिनमें से 11,366 उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों में से 5,882 लोगों का उनके घर में ही इलाज चल रहा है। 

बुलेटिन के अनुसार अब तक दिल्ली में 1,35,108 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या पलायन कर दूसरे स्थान जा चुके हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी के 532 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?