लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 119 नए मामले

By भाषा | Updated: May 17, 2021 11:42 IST

Open in App

लेह, 17 मई लद्दाख में कोविड-19 के 119 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,452 हो गई। वहीं, 122 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,471 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केन्द्र शासित प्रदेश में 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण से अभी तक कुल 165 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 119 लोगों की जान में लेह और 46 लोगों की जान करगिल जिले में गई है।

केन्द्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 119 नए मामलों में से 103 लेह जिले से और 16 करगिल जिले में सामने आए। यहां अभी 1,546 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह में 1,267 और करगिल में 279 लोग उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त 122 लोगों में से, 96 लेह के और 26 लोग करगिल के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो