लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के 119 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2021 00:33 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 दिसंबर असम में शनिवार को कोविड-19 के 119 और मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,19,417 हो गई जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,145 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

एनएचएम ने बुलेटिन में बताया कि राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 1,042 मरीजों का इलाज जारी है जबकि शुक्रवार को 1094 उपचाराधीन मरीज थे। राज्य में कोविड-19 से मौजूदा मृत्यु दर 0.99 प्रतिशत है, जबकि कोविड के 1,347 मरीजों की अन्य कारणों से मौत हुई। संक्रमण दर बढ़कर 0.43 फीसद हो गयी जो शुक्रवार को 0.40 फीसद थी। राज्य में 161 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 6,10,883मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कामरूप (मेट्रो) में 61 नये मामलों की पुष्टि हुई जबकि पश्चिमी कार्बी आंगलोग में 11, सोनितपुर में सात और बारपेटा में चार नये मरीजों का पता चला। पिछले 24 घंटे में कुल 27,581 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 2,62,83,552 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

असम में अब तक 3,60,78,631 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 2,16,51,770 ने पहली खुराक और 1,44,26,861 ने दोनों खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है