लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 11807 नए मामले, संक्रमण दर 23.21 प्रतिशत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 13:53 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ मई ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 11807 नए मामले दर्ज किये गए जबकि इस दौरान 21 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लिये गए 50864 नमूनों में से नए मामले सामने आए। प्रदेश में जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 23.21 प्रतिशत है जो संकेत देते हैं कि राज्य में जांच कराने वाले प्रत्येक 4.3 लोगों में से एक व्यक्ति संक्रमित है।

अधिकारी ने बताया कि कुछ जिलों में टीपीआर करीब 50 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 90335 है।

प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 524207 मरीज मिल चुके हैं जबकि महामारी से राज्य में 2161 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

बीते 24 घंटों में हुई 21 मौत राज्य में महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में इससे जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

इसबीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि वह भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 15000 के पार पहुंच गया है, जहां बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए जबकि एक और मरीज की मौत के बाद यहां महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 152 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक लद्दाख में 145 और मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1400 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह