लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रियासी में 118 वर्ष के व्यक्ति ने लगवाया कोविड रोधी टीका

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:55 IST

Open in App

जम्मू, 28 मई जीवन के सौ से भी ज्यादा वसंत देख चुके शेर मोहम्मद का कहना है कि कोविड का टीका लगवाने के बाद उनमें और अधिक आत्मविश्वास का संचार हुआ है और वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के माहोर तहसील के निवासी 118 वर्षीय मोहम्मद ने प्रशासन द्वारा आयोजित टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सुबह टीका लगवाया।

इसके साथ ही उन्होंने वायरस के बचाव के लिए सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।

उन्होंने कहा, “कोविड-19 टीका लगवाने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है तथा और अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा हूं क्योंकि इस घातक बीमारी से बचने के लिए टीका सबसे बड़ी ढाल है।”

मोहम्मद ने कहा कि लोगों को टीके के प्रभावों के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “यदि मैं इस उम्र में टीका लगवा सकता हूं तो मुझे लगता है कि बाकी लोगों को टीका लगवाने में संकोच नहीं करना चाहिए।”

रियासी के उपायुक्त चरणदीप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वह लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हाल ही में कई कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां