लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 118 और लद्दाख में दो नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:51 IST

Open in App

श्रीनगर/लेह, दो अगस्त जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,21,725 हो गई जबकि दो और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 4,381 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,340 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग से संक्रमण के 72 और कश्मीर संभाग से 46 नए मामले सामने आए हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,254 है। 3,16,090 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 35 मामले सामने आ चुके हैं। बीती शाम से कोई मामला सामने नहीं आया।

लद्दाख में अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में सोमवार को एक व्यक्ति संक्रमण से उबरा है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 57 है। मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। संक्रमण के अब तक कुल 20,340 मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए