लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 118 नए मामले, ब्लैक फंगस से पांच और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:24 IST

Open in App

देहरादून, 24 जून उत्तराखंड में बृहस्पतिवार कोविड-19 के 118 नए मामले सामने आए तथा तीन और लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। वहीं, ब्लैक फंगस से पीड़ित पांच और मरीजों की मृत्यु हो गयी।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3,39,245 हो चुकी है।

नए मामलों में से सर्वाधिक 49 देहरादून जिले में सामने आए जबकि पौड़ी में 11, नैनीताल में 10, टिहरी और अल्मोड़ा में सात-सात और रुद्रप्रयाग में छह मामले सामने आए।

इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 7074 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,739 है और 3,23,627 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के छह और मामले सामने आए तथा इस बीमारी से पांच अन्य मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग से पीड़ित अब तक 478 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 88 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू