लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 118 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 11:57 IST

Open in App

हैदराबाद, एक फरवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 118 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,94,587 हो गए। वहीं वायरस से दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,601 हो गई।

राज्य में लगातार नौंवे दिन 200 से कम नए मामले सामने आए हैं।

सरकार की ओर से सोमवार को जारी किए गए 31 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 26 नए मामले और इसके बाद रंगारेड्डी में 13 नए मामले सामने आए।

उसके अनुसार, राज्य में वायरस के अभी कुल 2,94,587 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,90,894 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 2,092 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

राज्य में अभी तक 78.79 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.74 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित