लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 118 नए मामले आए, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 118 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत रही। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से मिली है।

दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से एक मरीज की मौत होने के कारण मृतकों की तादाद बढ़कर 25,103 हो गयी है। दिसंबर में अब तक संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,42,633 हो गई हैं जिनमें से 14.16 लाख से अधिक मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को 125 जबकि मंगलवार को दिल्ली में 0.20 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 101 नए मामले आए थे जबकि सोमवार को संक्रमण की दर यही थी लेकिन 91 नए मामले आए थे। वहीं, गत रविवार को 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 107 और लोगों के महामारी की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 56,054 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 61,322 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग