त्रिपुरा लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी 1,178 पंचायत कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:09 IST2021-12-22T20:09:15+5:302021-12-22T20:09:15+5:30

1,178 Panchayat Executive Officers to be recruited through Tripura Public Service Commission | त्रिपुरा लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी 1,178 पंचायत कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी 1,178 पंचायत कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती

अगरतला, 22 दिसंबर त्रिपुरा सरकार ने त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) के जरिये 1,178 पंचायत कार्यकारी अधिकारियों (गैर राजपत्रित समूह-सी पद) और 35 दंत चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने सिविल सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा कि तीन स्तरीय पंचायती राज विकास कार्यों की जड़ है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 1,178 पंचायत और ग्राम समितियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,178 Panchayat Executive Officers to be recruited through Tripura Public Service Commission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे