लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,766 नए मामले

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:26 IST

Open in App

अमरावती, 23 अप्रैल आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,766 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,09,228 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश देश का ऐसा पांचवां राज्य बन गया जहां 10 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अब तक 10 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

प्रदेश में अंतिम एक लाख मामले पिछले 24 दिनों में दर्ज किए गए। इसी तरह, आंध्र प्रदेश में आठ से नौ लाख का आंकड़ा पहुंचने में 158 दिन लगे क्योंकि पिछले साल 23 अक्टूबर को आठ लाख संक्रमित लोग सामने आ चुके थे।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 12 मार्च 2020 को सामने आया था, जिसके बाद एक लाख का आंकड़ा पार करने में 137 दिन लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?