लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पुलिस कांस्टेबल के 10,459 पदों के लिए 11.75 लाख आवेदन

By भाषा | Updated: November 10, 2021 13:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड को पुलिस कांस्टेबल के 10,459 पदों पर भर्ती के लिए 11.75 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बोर्ड ने हाल में निशस्त्र एवं सशस्त्र कांस्टेबल (पुरुष और महिला) और राज्य रिजर्व पुलिस बल कांस्टेबल (पुरुष) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन देने की आखिरी तारीख नौ नवंबर थी। पुरुषों के 8,476 और महिलाओं के 1,983 पदों सहित कुल 10,459 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लोग इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र थे।

लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हंसमुख पटेल ने कहा, ‘‘ कुल 11.75 लाख आवेदन मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार तक मिले आवेदनों में से 9.10 लाख को स्वीकार किया गया है, जिनमें से 6.65 लाख उम्मीदवार पुरुष और 2.45 लाख महिलाएं हैं। आवेदनों की अंतिम संख्या नौ लाख के आसपास रह सकती हैं।

परीक्षा पत्र लीक होने के कारण पिछले साल भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।

पटेल ने बताया कि आवेदकों की फीस 12 नवंबर तक स्वीकार की जाएगी और आवेदकों के डाटा विश्लेषण के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए 20 नवंबर के आसपास पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद चयनित लोगों की लिखित परीक्षा होगी, जो अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया