लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 11,732 नए मामले, 19 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 मई ओडिशा में कोविड-19 के 11,732 और मरीज सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर रविवार को 6,12,224 पर पहुंच गए जबकि 19 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,313 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 का उपचार करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 1,07,403 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 11,732 नए मामलों में से 6,569 मामले विभिन्न पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

खुर्दा में सबसे अधिक 1,710 नए मामले आए। इसके बाद कटक में 810 और अंगुल में 700 मामले आए।

तीस जिलों में से केवल गजपति और कंधमाल में 100 से कम नए मामले आए।

खुर्दा में चार लोगों ने जान गंवाई, अंगुल तथा रायगढ़ में तीन-तीन, नुआपड़ा तथा सुंदरगढ़ में दो-दो लोगों ने जान गंवाई। गजपति, केंद्रपाड़ा, नबरंगपुर, नयागढ़ और पुरी जिलों में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हो गई।

इसके अलावा राज्य में 53 कोविड-19 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई।

पिछले 24 घंटों में कम से कम 10,781 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 5,02,455 हो गई है। ओडिशा में संक्रमण दर 5.63 प्रतिशत है।

तटीय राज्य में अभी तक 1.08 करोड़ नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है।

इस बीच, कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को अपने पहले के आदेश को संशोधित किया और फिल्मों तथा टीवी धारावाहिकों की शूटिंग की अनुमति रद्द कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू