लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 117 नये मामले, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:27 IST

Open in App

लखनऊ, सात मार्च उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 117 नये मामले आने के बाद अब तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,279 हो गई जबकि आठ और लोगों की मौत के बाद प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 8,737 पर पहुंच गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना के अब तक 6,04,279 मामले सामने आए हैं जबकि 8,737 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में अब 1647 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 707 पृथकवास में रहकर स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे जबकि 82 मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और बाकी मरीजों का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वालों, रंग-पिचकारी आदि बेचने वालों और दुकानों में काम करने वालों का 13 मार्च से 15 दिनों के लिये जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण चल रहा है और अब तक 20 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल