लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,649 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,16,589 हो गई। वहीं, इस महीने में नौंवी बार संक्रमण से एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 90 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,732 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.29 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

देश में अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम है। अभी कुल 1,39,637 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 14 फरवरी तक 20,67,16,634 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 4,86,122 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 90 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 40, केरल के 15, तमिलनाडु के छह और मध्य प्रदेश के पांच लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,55,732 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,529, तमिलनाडु के 12,419, कर्नाटक के 12,265, दिल्ली के 10,891, पश्चिम बंगाल के 10,232, उत्तर प्रदेश के 8,702 और आंध्र प्रदेश के 7,162 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे