लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 116 नए मामले, 137 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: April 29, 2021 11:53 IST

Open in App

लेह, 29 अप्रैल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 116 नए मामले आए हैं और संक्रमित नए मरीजों से कहीं अधिक संख्या में लोग ठीक हुए हैं। आधिकारिक आंकड़े में इस बारे में बताया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,758 हो गयी है। वहीं, 1,682 मरीज उपचाराधीन हैं । इनमे से लेह जिला में 1,585 और करगिल में 97 मरीजों का इलाज चल रहा है।

केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक 139 लोगों ने दम तोड़ा है जिसमें लेह में 95 लोगों की और करगिल में 44 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आये नए मामलों में 111 को संक्रमण की पुष्टि लेह में हुई है जबकि पांच मामले करगिल से हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 137 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसमें 127 मरीज लेह से हैं और 10 मरीज करगिल से हैं। इससे स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 11,937 हो गयी है जो कुल मामलों का 87 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल