लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के 116 और नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 182 हुई

By भाषा | Updated: November 26, 2021 14:37 IST

Open in App

धारवाड़ (कर्नाटक), 26 नवंबर कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के 116 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 182 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संस्थान के 66 मेडिकल छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद इसके दो छात्रावासों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छात्रों, कर्मचारियों और उनके संपर्क में आए लोगों सहित अब तक 690 लोगों की जांच हुई है।

धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि लगभग एक सप्ताह पहले छात्रों के एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका है। कार्यक्रम में कुछ छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए थे, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी माता-पिता को भी जांच कराने के लिए कहा है।

संक्रमित पाए गए सभी लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है, उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उनमें संक्रमण के बेहद कम लक्षण दिखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह