लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 11,586 नए मामले, 135 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 जुलाई केरल में कोविड-19 के 11,586 नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,83,116 हो गई है और संक्रमण से 135 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 16,170 हो गई है।

हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण दर सुधरकर 10.59 प्रतिशत हो गई है। रविवार को संक्रमण दर 12.3 प्रतिशत थी। 21 जुलाई को यह दर 11 प्रतिशत थी और 22 जुलाई को बढ़कर 12.38 प्रतिशत हो गई और अगले ही दिन यह बढ़कर 13.63 प्रतिशत हो गई। 24 जुलाई में यह दर सुधरकर 11.91 प्रतिशत हो गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 14,912 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 31,29,628 हो गई है। मलप्पुरम में सबसे अधिक 1,779 मामले आए हैं जिसके बाद त्रिशूर में 1,498 और कोझिकोड में 1,264 मामले आए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘नए मामलों में 45 बाहर से यात्रा कर आए थे जबकि 10,943 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। 534 मरीजों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है।’’

एक विज्ञप्ति में मंत्री ने बताया कि संक्रमितों में 64 स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 1,09,382 नमूनों की जांच हुई है। अब तक 2,63,57,662 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में वर्तमान में 1,36,814 मरीज उपचाराधीन हैं।

बहरहाल पुलिस ने बताया कि कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में सोमवार को 9,180 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को मास्क नहीं पहनने की कुल 19,873 घटनाएं दर्ज की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल