लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 115 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 जुलाई पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,97,821 हो गई। इसके अलावा पांच और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,199 तक पहुंच गई। मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के अनुसार संगरूर में दो और बठिंडा, फरीदकोट और फतेहगढ़ साहिब में एक-एक रोगी की मौत हुई। मृतकों की संख्या में मौत के एक पुराने मामले को शामिल किया गया है, जिसकी जानकारी पहले नहीं मिली थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,427 है। 168 और रोगियों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 5,80,195 हो गई है। राज्य में अब तक 1,14,44,310 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के केवल दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 61,844 हो गई है। इनमें से एक मामला पुराना है। मंगलवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। मृतकों की संख्या 809 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू