लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 115 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 115 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई। शहर में संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत रही। एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली है।

बुलेटिन में बताया गया कि चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 24,952 हो गई।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण की वजह से आठ लोगों की मौत हुई थी और 109 नए मामले सामने आए थे। संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत थी। वहीं बुधवार को संक्रमण के 111 नए मामले सामने आए तथा सात लोगों की मौत हो गई थी। संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के 89 मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत दर्ज की गयी। वहीं 11 मरीजों की मौत हो गई थी।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण दर 36 प्रतिशत थी जो कि अब गिरकर 0.20 प्रतिशत पर आ गई है। संक्रमण के मामलों में दैनिक गिरावट के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगाह करते हुए कहा कि तीसरी लहर आने की आशंका काफी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है।

दिल्ली में संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान हालात काफी भयावह हो गए थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल को शहर में संक्रमण के 28,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे और 277 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 22 अप्रैल को 306 और तीन मई को रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया