लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड से 115 और मरीजों की मौत, 1,514 नए मामले

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:41 IST

Open in App

लखनऊ, दो जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 115 और मरीजों की मौत हो जाने से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 20,787 तक पहुंच गया। वहीं 1,514 नये मामलों के साथ कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 16,93,992 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक गोरखपुर में 11 मरीजों की मौत हुयी जबकि कानपुर नगर में 10, लखनऊ में आठ, प्रयागराज, मेरठ, झांसी व अमरोहा में छह-छह तथा अयोध्या में पांच मरीजों की मौत हुई।

प्रदेश में कोविड के 1,514 नये मामलों में 96 मेरठ में, 79 गौतमबुद्ध नगर में, 70 सहारनपुर में, 60 गोरखपुर में, 58 वाराणसी में, 55 बुलंदशहर में, 54 लखनऊ में सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,939 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं और इस तरह प्रदेश में स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 16,44,511 हो गयी है। प्रदेश में इस समय 28,694 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, एक सरकारी बयान में अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कोरोना महामारी की लड़ाई में प्रदेश की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। विगत 25 दिनों में कुल उपचाराधीन मामलों में 90 से 93 प्रतिशत की कमी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश पांच करोड़ से अधिक परीक्षण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

सहगल ने बताया कि गृह विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि महामारी के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का एवं कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए, लोगों को प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब