लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 1,145 नए मामले आए, तीन और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:43 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 1,145 नए मामले सामने आए, जिनमें 195 पर्यटक शामिल हैं। इन नए मामलों के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,45,166 हो गए। वहीं संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,051 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में, 503 जम्मू संभाग से और 642 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में 47 पर्यटकों सहित कोविड-19 के अधिकतम 319 नए मामले सामने आए, इसके बाद जम्मू जिले में 264 और बारामुला जिले में 112 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 10,910 हो गई है, जबकि 1,32,205 मरीज अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos