लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 मामले सामने आए, 139 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए और 139 रोगियों की मौत हो गई। संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने किसी तरह महामारी की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के मामलों की दैनिक संख्या 1,500 से कम रही।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के चलते अब तक कुल 23,951 लोगों की मौत हो चुकी है।

बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,072 मामले सामने आए थे और 117 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण की दर गिरकर 1.53 प्रतिशत हो गई थी।

केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान घोषणा की कि दिल्ली में धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि दिल्ली ने डेढ़ महीने के लॉकडाउन के दौरान जो कुछ हासिल किया है, उसे एक साथ सारी पाबंदियां हटाकर खोया नहीं जा सकता।

केजरीवाल ने कहा कि यदि कोरोना वायरस मामले दोबारा बढ़ने लगे तो हम अनलॉक की प्रक्रिया रोक देंगे। उन्होंने लोगों से अपील की जब तक बेहद जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है