लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 114 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:15 IST

Open in App

रांची, 25 जून झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5106 हो गया जबकि संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 354028 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 345028 संक्रमितों में से 338698 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 1224 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। इसमें कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 50454 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 114 संक्रमित पाये गये।

संक्रमण के नए मामलों में रांची में 15 मरीज मिले वहीं पूर्वी सिंहभूम में नौ लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये। इसी प्रकार एक बार फिर राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में किसी की भी मौत नहीं हुई। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में दुमका एवं पूर्वी सिंहभूम में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए