लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 114 नये मामले

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:42 IST

Open in App

रायपुर, पांच अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 114 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1002849 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 37 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 151 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज रायपुर जिले से दो, दुर्ग से नौ, राजनांदगांव से एक, बालोद से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से दो, महासमुंद से दो, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से नौ, रायगढ़ से पांच, कोरबा से सात, जांजगीर चांपा से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से पांच, कोरिया से सात, सूरजपुर से दो, बलरामपुर से पांच, जशपुर से 10, बस्तर से आठ, कोंडागांव से दो, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से तीन, कांकेर से 17, नारायणपुर से दो और बीजापुर से तीन मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1002849 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 9,87,486 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और फिलहाल 1830 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,533 मरीजों की मौत हुई है।

रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,753 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos