लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1,139 नए मामले, संक्रमण दर 1.3 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,139 नए मामले आए। राष्ट्रीय राजधानी में हुई 87,330 नमूनों की जांच के बाद ये मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 1.3 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,251 हो गई।

यह लगातार पांचवा दिन है जब संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे रही है। शुक्रवार को यह 1.6 और बृहस्पतिवार को 1.51 फीसदी थी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन की गई 87,330 जांचों के बाद 1,139 नए मामले सामने आए। इनमें 47,460 आरटी-पीसीआर जांच और 39,870 रैपिड एंटीजन जांच शामिल थे।

तीन से सात दिसंबर तक संक्रमण दर क्रमशः 4.96 प्रतिशत, 4.78 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत, 3.68 प्रतिशत और 3.15 प्रतिशत रही, जिनमें लगातार गिरावट दर्ज की गई।

हालाँकि, आठ दिसंबर को यह फिर से बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गयी थी, जो नौ दिसंबर को फिर से गिरकर 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत तक आ गयी थी।

यह 11 दिसंबर को फिर से 3.33 प्रतिशत पर पहुंच गयी था, लेकिन 12 दिसंबर को फिर से 2.64 प्रतिशत पर आ गयी, और 13 दिसंबर को मामूली रूप से बढ़कर 2.74 हो गयी, 14 दिसंबर को फिर से गिरकर 2.15 प्रतिशत तक आ गई।

दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को पिछले दिन के 11,419 से घटकर 10,358 रह गई।

बुलेटिन के अनुसार, महानगर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 6,15,914 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह