लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 29, 2020 23:30 IST

Open in App

रायपुर, 29 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1134 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,77,471 हो गयी है।

राज्य में मंगलवार को 173 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं 1223 लोगों ने घरों में पृथकवास पूरा कर लिया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 14 और लोगों की मौत हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के 1134 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 228, दुर्ग से 137, राजनांदगांव से 90, बालोद से 26, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से पांच, धमतरी से 76, बलौदाबाजार से 40, महासमुंद से 39, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 57, रायगढ़ से 68, कोरबा से 59, जांजगीर चांपा से 68 मामले शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों के नमूने कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। शेष यात्रियों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों के नमूने उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,77,471 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,61,663 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं 12,472 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3336 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 52,354 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 714 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह