लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1132 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:39 IST

Open in App

चेन्नई, 15 दिसंबर तमिलनाडु में कोविड-19 के 1132 नए मामले आने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,01,161 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 11,919 हो गयी है।

राज्य सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए निर्देशों का पालन नहीं करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को र्कारवाई के प्रति आगाह किया है ।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि 1210 और मरीजों को ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी । राज्य में अब तक 7,79,291 लोग ठीक हो चुके हैं ।

नए मामलों में चेन्नई से 359 मामले आए । बाकी मामले राज्य के अन्य हिस्सों से आए। राज्य में वर्तमान में 9,951 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास से संक्रमण के अब तक 183 मामले आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि सरकार मानक संचालन प्रक्रिया के तहत विस्तृत निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है ।

राधाकृष्णन ने बताया कि आईआईटी मद्रास से एक दिसंबर से अब तक एकत्र किए गए 978 नमूनों में से कुल 183 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां