लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,130 नए मामले, 26 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:56 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,130 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 66,09,906 हो गई। राज्य में संक्रमण से 26 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1,40,196 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,148 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 64,49,186 हो गई। राज्य में फिलहाल 16,905 मरीज उपचाराधीन हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,19,271 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही अब तक 6,25,59,171 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वहीं, सामने आए नए मामलों में मुंबई जिले में सबसे अधिक 307 मामले जबकि अहमदनगर में 123 मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान