लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 113 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,22,102 हुई

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:31 IST

Open in App

पुडुचेरी, 13 अगस्त केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 113 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,102 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम से संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। मृतकों की संख्या 1803 बनी हुई है।

केंद्रशासित प्रदेश में 5,629 नमूनों की जांच के बाद कुल 113 लोग संक्रमित पाए गए। पुडुचेरी से 67, माहे से 34 और कराइकल से 13 मामले सामने आए । यहां 944 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में शुक्रवार 10 बजे तक 83 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,19,355 हो गई। यहां मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.48 फीसदी और 97.75 फीसदी है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 7.53 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो