लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 113 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:39 IST

Open in App

आइजोल, सात जून मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 113 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें दो महीने का एक बच्चा भी शामिल है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,679 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में इलाज के दौरान 30 और 42 साल के दो मरीजों की मौत हो गयी। नए मामलों में 75 आइजोल जिला से, 17 लौंगतलाई से, नौ लुंगलेई से, छह कोलासिब से, चार मामले सैतौल से और एक-एक मामला मामित और खावजॉल से है।

उन्होंने बताया कि एक दिन का संक्रमण दर 15.14 प्रतिशत है। 746 नमूनों की जांच में 113 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान 68 लोगों में संक्रमण का पता चला। हालांकि शेष लोगों में संक्रमण कैसे फैला, इसकी जानकारी नहीं है।

नए मरीजों में से 58 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। मिजोरम में वर्तमान में 3,279 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 194 लोगों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिली जिससे स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10,345 हो गयी है। ठीक होने की दर 75.63 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 4,10,614 नमूनों की जांच हुई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ ललजावमी के अनुसार पांच जून तक 2,66,613 लोगों का टीकाकरण हुआ और 52,191 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा