लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मलेशिया में फंसे 113 भारतीय यात्रियों की देर रात हुई वतन वापसी, सभी रहेंगे क्वारंटाइन में

By गुणातीत ओझा | Updated: March 24, 2020 05:58 IST

मलेशिया से आने वाले इन 113 यात्रियों में एक महिला भी शामिल है। सभी यात्रियों को क्वारंटाइन के लिए चेन्नई के पास तांबरम में वायु सेना स्टेशन में स्थानांतरित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 499 तक पहुंच गई, मरने वालों की संख्या 10 पहुंच चुकी हैमलेशिया में फंसे 113 भारतीय यात्रियों को सकुशल चेन्नई लेकर आया गया, सभी को क्वारंटाइन में रखा जाएगा

तमिलनाडु: कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के चलते यात्रा प्रतिबंधों के बाद कई दिनों से मलेशिया में फंसे 113 भारतीयों की भारत सरकार ने सकुशल वापसी कराई है। न्यूज एजेंसी एएनाआई के मुताबिक एयर एशिया के विशेष विमान से इन सभी यात्रियों को चेन्नई लाया गया है। मलेशिया से आने वाले इन 113 यात्रियों में एक महिला भी शामिल है। सभी यात्रियों को क्वारंटाइन के लिए चेन्नई के पास तांबरम में वायु सेना स्टेशन में स्थानांतरित किया गया है। 

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते भारत सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अपनी यात्रा के रास्ते में फंसे 113 भारतीय यात्री मलेशिया से सोमवार को अपने घरों के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि पहले भारतीयों को स्थानीय गैर सरकारी संगठनों और सामुदायिक संस्थाओं के समन्वय के जरिए विभिन्न होटलों और हास्टल में ले जाया गया था। कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायोग ने यात्रा प्रतिबंध के कारण कुआलालंपुर के हवाई अड्डे पर फंसे 113 भारतीय यात्रियों को सुरक्षित निकालने में समन्वय किया। इससे पहले भारतीय मिशन ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, ''घर की तरफ और चिंतामुक्त।''

बाहर से आने वाले यात्रियों को 107 आव्रजन जांच केन्द्रों पर रोकने का आदेश

केन्द्र सरकार ने सोमवार रात बाहर से आने वाले यात्रियों को सभी 107 आव्रजन जांच केन्द्रों पर ही रोकने का फैसला किया है। इनमें हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर मौजूद आव्रजन जांच केन्द्र शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सूचना में कहा कि यह फैसला कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है, ''इस अधिसूचना के जरिये कोविड-19 के मद्देनजर सभी 107 आव्रजन जांच केन्द्रों पर यात्रियों को रोकने के केन्द्र सरकार के आदेश के बारे में सूचित किया जाता है। इनमें सभी हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों, भूमि बंदरगाहों, रेल बंदरगाहों और नदी बंदरगाहों के आव्रजन जांच केन्द्र शामिल हैं।''

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामलेशियाचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया