लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,129 नये मामले, 69 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन अगस्त ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 1,129 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,80,866 हो गयी, जबकि संक्रमण से 69 और मरीजों के दम तोड़ने से कुल मृतकों की संख्या 6,120 हो गई गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,325 है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,785 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिससे प्रदेश में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,60,386 हो गयी है। नए मामलों में 657 पृथक-वास केंद्रेां से और शेष मामले संक्रमित मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच के दौरान आए। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 388 मामले आए, इसके बाद कटक में 135 मामले आए। हालांकि, बाकी 28 जिलों में नए मामलों की संख्या 100 से कम रही।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक खुर्दा जिले में सर्वाधिक 23 मरीजों की मौत हुई, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में नौ, पुरी में सात और बालासोर, मयूरभंज, जगतसिंहपुर एवं भद्रक में तीन-तीन लोगों की जान गयी।

ओडिशा में संक्रमण से मृत्यु दर 2.89 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में 1.62 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई है जिनमें सोमवार को की गई 59,378 नमूनों की जांच शामिल है। अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में संक्रमण दर 6.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,67,63,047 लोगों का टीकाकरण हुआ है और इनमें से 39,54,883 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल