लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दो साल में दुर्घटनाओं में 1128 मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:08 IST

Open in App

गांधीनगर 22 मार्च गुजरात विधानसभा को सोमवार को सूचित किया गया कि राज्य में बीते दो साल में कृषि और निर्माण क्षेत्र से जुड़े 1,128 मजदूरों की दुर्घटनाओं के कारण मौत हुई है।

प्रश्नकाल के दौरान सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश के श्रम और रोजगार मंत्री दिलीप ठाकोर ने बताया कि राज्य में 35.30 लाख पंजीकृत श्रमिक हैं, जिनमें से 28.65 लाख कृषि क्षेत्र के और 6.65 लाख निर्माण क्षेत्र के हैं।

उन्होंने बताया, “ बीते दो साल में दुर्घटनाओं में मरे 1128 श्रमिकों में से 842 कृषि क्षेत्र के थे और 286 निर्माण क्षेत्र के।”

मंत्री ने बताया, “बीते दो साल में भावनगर में 98 कृषि मजदूरों की मौत हुई तथा अहमदाबाद जिले में 37 निर्माण मजदूरों की जान गई।”

ठाकोर ने संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि पांच साल के अंतराल के बाद, जनवरी में राज्य सरकार ने कृषि मजदूरों के लिए दैनिक न्यूनतम मजदूरी 178 रुपये से बढ़ाकर 324.20 रुपये कर दी है, जिसमें 56.20 रुपये का विशेष भत्ता पहली बार घोषित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव