लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,269 नए मामले, 66 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 23:47 IST

Open in App

भोपाल, 17 अप्रैल मध्य प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 से 66 और लोगों की मौत हो गई तथा 11,269 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए मामलों एवं महामारी से मौत का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में महामारी से 66 लोगों की मौत हुई और इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,491 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 11,269 और लोगों के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,95,832 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 6,497 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 63,889 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र