लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना के 1126 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 80 हजार से हुई अधिक 

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:28 IST

विभाग ने कहा कि अन्य जिलों में राजकोट में 98 नये मामले, जामनगर में 58, मोरबी 46, भावनगर 43, पंचमहाल 39, दाहोद 28, गांधीनगर 27, बनासकांठा और भरूच में 26-26 नये मामले सामने आये।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 1,126 नये मामले सामने आये। राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 80,942 हो गई।

अहमदाबादः गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 1,126 नये मामले सामने आये, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 80,942 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि 20 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,822 हो गई। संक्रमण से मरने वाले 20 मरीजों में से सात मरीज सूरत से हैं। 

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 1,131 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 63,710 हो गई। गुजरात में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,410 है। उसने कहा कि सूरत में सबसे अधिक 252 नये मामले, इसके बाद अहमदाबाद में 165 और वडोदरा में 111 नये मामले सामने आये। 

विभाग ने कहा कि अन्य जिलों में राजकोट में 98 नये मामले, जामनगर में 58, मोरबी 46, भावनगर 43, पंचमहाल 39, दाहोद 28, गांधीनगर 27, बनासकांठा और भरूच में 26-26 नये मामले सामने आये। वहीं मेहसाणा 18, कच्छ 17, अमरेली, गिर सोमनाथ और महिसागर में 15-15, नवसारी, पाटन, सुरेंद्रनगर और वलसाड में 10-10, पोरबंदर नौ और आणंद में आठ नये मामले सामने आये। 

विभाग ने कहा कि सात मरीजों की मौत सूरत में, अहमदाबाद में चार, अमरेली, भावनगर और कच्छ में दो-दो मरीजों की तथा गिर सोमनाथ, राजकोट और वडोदरा में एक-एक मरीज की मौत हो गई। 

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटे में 57,234 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 14,15,598 नमूनों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया