लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 1,122 नए मामले आए, दिसंबर के बाद सबसे अधिक संख्या

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:40 IST

Open in App

अहमदबाद, 17 मार्च गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 1,122 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत तीन महीने में पहली बार एक दिन में एक हजार से अधिक मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,81,173 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या एक हजार के नीचे चली गई थी लेकिन फरवरी के आखिरी हफ्ते से मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिली।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में तीन और मरीजों (अहमदाबाद, सूरत एवं वडोदरा में एक-एक) की मौत हुई है जिससे राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,430 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार को संक्रमण मुक्त हुए 775 लोगों को छुट्टी दी गई जिससे बीमारी से ठीक होने वाले की संख्या 2,71,433 हो गई जो कुल मामलों का 96.45 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि गुजरात में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,310 है जिनमें से 61 मरीज जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ बुधवार को सूरत में सबसे अधिक 353 नए मामले आए। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा और राजकोट में क्रमश: 271, 114 और 112 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारी के मुताबिक बुधवार को राज्य में 67,734 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही पहली और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 22,71,145 और 5,54,662 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग