लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 1,121 नए मामले

By भाषा | Updated: September 17, 2021 14:07 IST

Open in App

आइजोल, 17 सितंबर मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 1,121 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76,591 हो गई। वहीं, तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 254 हो गई है।

राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, 7,809 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच के बाद संक्रमण के 1,121 नए मामले सामने आए। संक्रमण की दैनिक दर 14.35 प्रतिशत है। नए मामलों में कम से कम 251 बच्चे हैं। 1,121 नए मामलों में से आइजोल में सर्वाधिक 526, लुंगलेई में 132 और लॉन्गतलाई में 92 नए मामले सामने आए।

बयान में कहा गया कि मिजोरम में अभी 13,888 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और बृहस्पतिवार को 1,202 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,449 हो गई। राज्य में अभी तक 9.99 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार तक 6.67 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई, जिनमें से करीब 3.47 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है