लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना के 1120 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 78 हजार के पार

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:45 IST

राज्य में अभी तक 13 लाख 12 हजार 824 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक 228 मामले सूरत में सामने आए। इसके बाद अहमदाबाद में 164 और वडोदरा में 108 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोविड-19 के 1120 नये मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 78,783 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

अहमदाबादः गुजरात में कोविड-19 के 1120 नये मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 78,783 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। इसने कहा कि संक्रमण से रविवार को राज्य में 20 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 2787 हो गई है। इन 20 में से चार लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई है। 

विभाग ने कहा कि राज्य भर में आज कुल 959 रोगियों को छुट्टी दी गई, जिससे अभी तक बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 61,496 हो गई है। इसने बताया कि गुजरात में अब संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 14,500 है, जिनमें से 82 की हालत गंभीर है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 50,560 नमूनों की जांच की गई, जो प्रति दिन प्रति दस लाख की आबादी पर 777.84 है। 

इसने कहा कि राज्य में अभी तक 13 लाख 12 हजार 824 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक 228 मामले सूरत में सामने आए। इसके बाद अहमदाबाद में 164 और वडोदरा में 108 मामले सामने आए हैं। अहमदाबाद जिले में रविवार को कोविड-19 के 164 नये मरीज पाए गए, जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 29004 हो गई है। 

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सूरत में आठ लोगों की मौत हुई जबकि अहमदाबाद में चार, भावनगर और मोरबी में दो-दो, गिर सोमनाथ, कच्छ, पाटन और वडोदरा में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई।  

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरातकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन