लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 112 नए मामले

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:39 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 जुलाई पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,935 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बुधवार को बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 85, कराईकल में 12, यानम में आठ और माहे में सात नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 961 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 163 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 798 लोग पृथक-वास में हैं।

कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,781 ही है। इस दौरान 139 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,193 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.71 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.71 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 37,712 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,950 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 4,60,523 लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 6.51 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल