लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 112 नए मामले

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 दिसंबर ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,53,881 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक बुलेटिन के अनुसार, खुर्दा जिले में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,452 हो गई। विभाग ने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में 17 बच्चे हैं। खुर्दा जिले से संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं, राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है।

ओडिशा में अभी 1,594 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि कंधमाल और कोरापुट जिलों में एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। राज्य में 181 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,43,782 हो गई। शनिवार को राज्य में 124 नए मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 2.89 करोड़ लोगों को टीके की एक खुराक दी गई है और 1.97 करोड़ लाभार्थियों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू