लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 112 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 09:19 IST

Open in App

लेह, 11 मई लद्दाख में कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,429 हो गई। वहीं दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 157 हो गई।

केन्द्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 112 नए मामलों में से 65 लेह जिले से और 47 करगिल जिले में सामने आए। यहां अभी 1,447 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह में 1,223 और करगिल में 224 लोग उपचाराधीन है।

अधिकारियों ने बताया कि दो और लोगों की मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 157 हो गए। इनमें से 113 लोग लेह से और 44 करगिल से थे।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 106 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए, जिनमें से लेह के 72 और करगिल के 34 लोग हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 13,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया